कहरा: बसनही थाना क्षेत्र के बूटहा गांव में मारपीट की घटना में एक युवक हुआ जख्मी, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
बसनही थाना क्षेत्र के बूटहा गांव में शादी के मौके पर दो पक्षों के बीच हुए विवाद को लेकर मारपीट हो गई। सुरेंद्र सादा एवं दिलीप सादा ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर सुभाष मंडल को मारपीट कर जख्मी कर दिया। घायल सुभाष मंडल को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।