कहरा: सदर थाना के भारतीय नगर बटराहा में शराब कारोबारियों ने एक युवक के साथ की मारपीट, युवक हुआ जख्मी
सदर थाना के भारतीय नगर बटराहा में एक युवक ने शराब बेचने से मना किया तो शराब कारोबारी ने उसे युवक के साथ मारपीट कर लिया। जिस मारपीट में एक युवक जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी युवक का नाम अजय कुमार जो कि सदर थाना क्षेत्र के भारतीय नगर बटराहा वार्ड 35 का रहने वाला बताया जा रहा है।