कहरा: हरिओ गांव के समीप एक युवक को ट्रैक्टर चालक ने मारी ठोकर, युवक जख्मी सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
बलवाहाट थाना के हरिओ गांव समीप कैटलर में काम करने गए एक युवक को ट्रैक्टर चालक ने ठोकर मारकर घटनास्थल से फरार हो गया। ट्रैक्टर के ठोकर लगने से वह युवक जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी युवक का नाम मुकेश कुमार जो की बनगांव थाना के ढोली गांव वार्ड 7 का रहने वाला बताया जा रहा है।