कहरा: खरकातेलवा के ठाकुरबाड़ी समीप बाइक चालक ने 1 महिला को मारी ठोकर, हुई मौत पोस्टमार्टम को भेजा सदर अस्पताल
नवहट्टा थाना के खरकातेलवा ठाकुरबाड़ी के समीप वार्ड 7 में 1 तेज रफ्तार बाइक चालक ने 1 महिला को मारी ठोकर। बाइक के ठोकर लगने से महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उस महिला की रास्ते में ही मौत हो गई। जिससे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेजा गया है। मृतक महिला का नाम जुबेदा खातून बताया जा रहा है।