कहरा: बलुआहा पुल के समीप एक बाइक चालक अनियंत्रित होकर नीचे गिरने से हुआ जख्मी, इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
महिषी थाना के बलुआहा पुल समीप एक बाइक चालक के सामने अचानक भैंस चला आया जिससे बचने के चक्कर में वह बाइक चालक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा और जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी बाइक चालक का नाम संजीत कुमार झा जो की बनगांव थाना के चैनपुर पररी गांव वार्ड 7 का रहने वाला बताया जा रहा है।