अंबाह: लव-कुश जयंती पर अंबाह में निकली भव्य रैली, कुशवाह कॉलोनी में महिलाओं ने रोका रास्ता
Ambah, Morena | Sep 4, 2026 अंबाह। शुक्रवार को कुशवाह समाज ने लव-कुश जयंती उत्साह के साथ मनाई। भव्य रैली नगर के प्रमुख मार्गों और बाजार से निकली। वार्ड क्रमांक-1 की कुशवाह कॉलोनी पहुंचने पर महिलाओं ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में घर टूटने का आरोप लगाते हुए रैली रोककर विरोध जताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर रैली आगे बढ़ाई।