घी के नमूने लिये, जब्ती की कार्यवाही भी
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में तथा मुुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिलीप सिकरवार के निर्देशन में फूड सेफ्टी विभाग द्वारा दो फर्मो से घी के नमूने लेने के साथ ही जब्ती की कार्यवाही की गई है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री धमेन्द्र जैन ने बताया कि श्री रामतलाई मंदिर के पास बिंदल ट्रेडर्स पर विक्रय के लिए उपलब्ध श्री अंजली प्रीमियम देशी काऊ घी के 500 तथा 200 एमएल पैक के नमूने लिये गये, इसके साथ ही दुकान पर शेष बचे 500 एमएल के 53 पैक और 200 एमएल के 30 पैक को मिलावट की आंशका पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत जब्त किया गया है।
इसी प्रकार रितुराज किराना स्टोर पापूजी मोहल्ला श्योपुर से पूजा के उपयोग के नाम पर विक्रय किये जाने वाले ऐश घी के 200 एमएल और एक लीटर के पैक से नमूने लेने की कार्यवाही की गई, साथ ही शेष 200 एमएल के 46 डिब्बे तथा एक लीटर के 14 डिब्बे जब्त किये गये है। उक्त नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है, जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur