दुधि: दुद्धी में खाद्य विभाग ने अभियान चलाकर मिठाइयों और खाद्य सामग्री की की जांच, गुणवत्ता खराब मिलने पर दी सख्त चेतावनी
दुद्धी नगर में त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश की मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन पहुंची। इस दौरान विभाग ने मिठाई की दुकानों, होटलों और अन्य खाद्य सामग्री प्रतिष्ठानों पर विभिन्न खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की।