रामपुर बाघेलान विधानसभा के ग्राम पंचायत बढ़ौरा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में विधायक विक्रम सिंह शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।