हरसूद: अनाज से भरे पिकअप वाहन में लगी आग, रहवासियों की सतर्कता से पाया काबू
Harsud, Khandwa | Nov 11, 2026 बुधवार सुबह नया हरसूद छनेरा की सिंगाजी कॉलोनी में अनाज से भरे खड़े एक पिकअप वाहन में आग लग गई। जिस पर आसपास के रहवासियों की सतर्कता से काबू पाया गया। बुधवार सुबह घटनास्थल के आसपास के रहवासियों ने खडे पिकअप वाहन से धुआं उठता देखा। जिसके बाद उन्होंने वाहन के करीब पहुंचकर आग पर काबू पाया।