शाहबाद: छैला वाली झिरिया तलाई पर अनियंत्रित होकर नीचे उतरी कार, ड्राइवर के आई मामूली चोट
Shahbad, Baran | Jul 29, 2024 शाहबाद तहसील के कस्बाथाना थाना क्षेत्र के छैला वाली झीरीया तलाई पर सड़क दुर्घटना हो गई है। कार चालक रामधारी चंदेल निवासी झांसी ने बताया कि वो कोटा से लौट रहा था। तब ही मौके पर अचानक कोई आ गया। जिसको बचाने के फेर में उसने गाड़ी का स्टेरिंग घूमा दिया, जिससे कार तलाई में ऊतर गई। मौके पर ड्राइवर के मामूली चोटें आई, जिसका उपचार कस्बाथाना अस्पताल में किया गया है।