शाहबाद: कस्बाथाना हाईवे पर कार की टक्कर से एक बाइक सवार युवक घायल, जिला अस्पताल में रेफर किया
Shahbad, Baran | Jul 27, 2024 शाहबाद तहसील के कस्बाथाना में शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल होने पर कस्बाथाना में प्राथमिक उपचार के बाद बारां जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है। मनोज उर्फ गोली निवासी शिवपुरी, देवरी तरफ जा रहा था। इस दौरान कार ने पीछे से टक्कर मार दी। मौके पर घायल को प्राथमिक उपचार देकर बारां रेफर कर दिया है।