पनागर: बीमा योजना समाप्त होने का डर दिखाकर 95 हजार की डिजिटल ठगी, फर्जी प्रबंधक बनकर कराया भुगतान
पनागर थाना क्षेत्र के ग्राम डुंगरिया निवासी 43 वर्षीय अजीत कुमार पटेल के साथ पॉलिसी लैप्स होने का झांसा देकर 95 हजार 213 रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक वह वर्ष 2023 से एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी ले रहा था। वही कॉल कर खुद को कंपनी का मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ प्रबंधक बताने वाले एक व्यक्ति ने फोन कर पॉलिसी का प्रीमियम जमा