पटना ग्रामीण: रिजल्ट से पहले सीएम नीतीश कुमार पहुंचे महावीर मंदिर, की पूजा-अर्चना
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दोनों फेज की वोटिंग संपन्न हो चुकी है और 14 नवंबर को नतीजे सामने आएंगे। वहीं रिजल्ट से पहले ही बुधवार की सुबह करीब 9 बजे CM नीतीश कुमार महावीर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बजरंगबली की पूजा अर्चना की और बिहार वासियों के लिए मंगल कामना भी की।