सादाबाद: धनौली के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
धनौली के पास एक सड़क हादसे में 30 साल के युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान नगला अंता के रहने वाले 30 साल के सुरजीत पुत्र हरिश्चंद्र के रूप में हुई। वह सादाबाद से ट्रैक्टर का सामान लेकर लौट रहा था। धनौली के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी और फरार हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।