बहादुरपुर: मथाना गांव में 42 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बहादुरपुर पुलिस ने मर्ग कायम किया
मथाना गांव में एक 42 वर्षीय महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार मथाना निवासी रवि अहिरवार ने बुधवार को शाम लगभग 6 बजे थाने में सूचना दी कि मथाना में घर पर 42 वर्षीय भागवती बाई ने बुधवार को सुबह लगभग 11:30 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, उक्त प्रकरण में बहादुरपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है ।