रूपवास: बयाना: नगला दीवान में पुलिया निर्माण की मांग तेज, ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी
बयाना के नगला दीवान गांव में गंभीर नदी पर बनी सपाट पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में पांचना बांध और बंध बरेठा से पानी छोड़े जाने पर गांव का संपर्क महीनों कट जाता है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई, मरीजों का अस्पताल पहुंचना और रोजमर्रा के काम बंद हो जाते हैं।