रामगंजमण्डी: भारत माता के जयकारों के साथ सुकेत में 100 मीटर लंबे तिरंगे झंडे के साथ निकली सिंदूर तिरंगा यात्रा
रामगंजमंडी के सुकेत कस्बे में 100 मीटर लंबे तिरंगे झंडे के साथ लगभग 5 किलोमीटर लंबी सिंदूर तिरंगा यात्रा निकली गई। यात्रा गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे मांगलिक भवन से शुरू की गई। जिसको शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रवाना किया। इस दौरान यात्रा कस्बे में मुख्य मार्गो से होकर करीब 1 बजे वापस समापन स्थल पहुचीं।