लाडनूं: बेड़ व बादेड़ गांव में बंद पड़े नलकूप को सही करवाने की मांग, जलदाय विभाग के सहायक अभियंता को करवाया अवगत
Ladnu, Nagaur | Apr 16, 2024 लाडनूं तहसील के बेड़ व बादेड़ गांव में बंद पड़े नलकूप को लेकर आज सहायक अभियंता धर्माशंकर चौधरी को लिखित में अवगत करवाया गया। सरपंच मंजू देवी के नेतत्व में लिखित पत्र सौंप कर खराब नलकूप को सही करवाने की मांग की गई। पत्र में बताया गया की खराब पड़े.नलकूप से पेयजल किल्लत बन गई। जिससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। अधिकारियों ने जल्द ही समस्या समाधान की बात कही है।