महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर मोती मगरी में श्रद्धा का महासंगम, 486 दीपों से जगमगाया स्मारक
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर उदयपुर के मोती मगरी स्मारक में श्रद्धा और गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर महाराणा प्रताप की अश्वारूढ़ प्रतिमा को पुष्पमालाओं से सजाया गया तथा विशेष पूजा-अर्चना की गई। मेवाड़ के 77वें श्री एकलिंग दीवान डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की ओर से 486 दीप प्रज्ज्वलित कर 486 किलोग्राम लड्डुओं का भोग अर्पित किया गया। स्मारक पर श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क प्रवेश रखा गया। डॉ. मेवाड़ ने युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया।
#MaharanaPratapJayanti #MaharanaPratap #MotiMagri #Udaipur #Mewar