हमें न्याय दिला दो - मृतक की पत्नी ने पत्रकार का हाथ पकड़ लगाई गुहार...
भरतपुर - वर्तन व्यापारी चंद्रमान हत्याकांड में न्याय की गुहार लेकर परिजन जब जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे तो उनकी उम्मीद सिर्फ मीडिया पर टिकी थी।
एनडीटीवी के पत्रकार ललितेश कुशवाहा जब परिजनों से बातचीत कर रहे थे, तभी मृतक की पत्नी मंजू शर्मा ने उनका हाथ पकड़ लिया और बार-बार न्याय की मांग करने लगी। मंजू का यह दर्द इस बात का सबूत है कि आम लोगों का भरोसा आज भी मीडिया पर कायम है।
ललितेश कुशवाहा ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। ऐसे संवेदनशील मामलों में उनकी गंभीर कवरेज से कई बार पीड़ितों को न्याय दिलाने में मदद मिली है।
अगर मीडिया अपनी जिम्मेदारी सच्चाई और निष्पक्षता से निभाए, तो शायद किसी को न्याय के लिए भटकना न पड़े।