टीकमगढ़: सड़क सुरक्षा सप्ताह का हुआ शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने पुलिस परेड ग्राउंड से जागरूकता रैली को किया रवाना
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत मंगलवार को पुलिस विभाग की ओर से यात्रा सुरक्षा अभियान की शुरुआत की गई। पुलिस परेड ग्राउंड में सुबह 8:00 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने हरी जल्दी दिखाकर बाइक जागरूकता रैली को रवाना किया।