सतबरवा: मेदिनीनगर बालगृह से टॉयलेट जाने के बहाने से किशोर फरार, पुलिस कर रही तलाश
मेदिनीनगर के कान्दू मुहल्ला स्थित बालगृह से एक किशोर शुक्रवार को भाग गया। उसके भाग जाने के संबंध में शहर थाना पुलिस को लिखित जानकारी दी गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस किशोर को ढूंढने में जुट गयी है। बता दें कि इससे पहले उसका भाई भी बाल गृह से भाग गया था। उसे अबतक ढूंढकर बाल गृह नहीं लाया गया है।