नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाया, पुलिस में की शिकायत
महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाया है। रुमा निवासी क्रांति देवी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके पति को छोड़कर सभी ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते हैं। महाराजपुर थाना प्रभारी ने शनिवार 1:00 बजे बताया कि, उन्हें शिकायत मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।