नरवल: महाराजपुर के हाथीपुर में शहीद शुभम द्विवेदी के घर पहुंचे काशी के स्वामी करपात्री महाराज आश्रम से आचार्य सत्यम जी महाराज
पहलगाम हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी के हाथीपुर आवास पर शुक्रवार 5 बजे काशी के स्वामी करपात्री महाराज आश्रम से आचार्य सत्यम जी महाराज पहुंचे। उन्होंने शुभम को श्रद्धांजलि दी। सत्यम जी महाराज ने कहा कि, ऑपरेशन सिंदूर से शुभम की आत्मा को शांति मिलेगी। साथ ही उनकी पत्नी ऐशन्या, पिता संजय द्विवेदी और मां सीमा सहित अन्य परिजनों को भी सुकून मिलेगा।