पूर्णिया पूर्व: केंद्रीय कारा पूर्णिया में 63 बंदी कर रहे छठ व्रत, जेल प्रशासन ने की विशेष तैयारियां
Purnea East, Purnia | Nov 15, 2026
केंद्रीय कारा, पूर्णिया में 40 महिलाएं और 23 पुरुष बंदी छठ महापर्व बड़ी श्रद्धा से मना रहे हैं। जेल प्रशासन ने व्रतियों के लिए सभी आवश्यक सामग्री और सुविधाएं उपलब्ध कराईं हैं। छठ घाट की विशेष साज-सज्जा की गई है और पारंपरिक गीतों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।