गिरिडीह: DFO के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने गांडेय के लखनपुर और फुलची में अवैध आरा मिलों पर की कार्रवाई
डीएफओ के निर्देश के आलोक में शुक्रवार को 12 बजे वन विभाग की टीम ने गांडेय प्रखंड के लखनपुर एवं फुलची में अवैध रूप से संचालित आरा मिलों के खिलाफ कार्रवाई की। वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी एस.के. रवि के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान टीम ने आरा मिलों में लगी मशीनों को जेसीबी की मदद से उखाड़कर जब्त किया।