नारासन: झबरेड़ा थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण में सहयोग करने वाली महिला को किया गिरफ्तार
रुड़की की झबरेड़ा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने क्षेत्र निवासी एक नाबालिग किशोरी का अपहरण करने में सहयोग करने वाली साक्षी नाम की महिला को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि अमन ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी नाबालिग बहन का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था।