नारासन: नत्थू खेड़ी गांव का एएसडीएम ने किया निरीक्षण, लोगों के साथ बैठक कर जानी उनकी समस्याएं
रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नत्थू खेड़ी गांव का आज एएसडीएम प्रेमलाल के द्वारा निरीक्षण किया गया है। इसके साथ ही एएसडीएम प्रेमलाल के द्वारा ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई है। इस मौके पर एएसडीएम प्रेमलाल ने कहा कि सभी ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द ही निस्तारण कर दिया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे है।