नारासन: लाठरदेवा गांव से पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपियों को किया गिरफ्तार
रुड़की की झबरेड़ा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे लाठरदेवा हुन गांव निवासी साकुम पुत्र सुंदर को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया लोहे का कड़ा भी बरामद कर लिया है अमित शर्मा नाम के व्यक्ति ने भतीजे के साथ मारपीट होने पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया था।