नारासन: मंगलौर कोतवाली पुलिस ने फर्जी आईडी पर मोबाइल सिम बांटने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
रुड़की की मंगलौर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फर्जी आईडी पर मोबाइल सिम बांटने वाले मोहतसीम और तनवीर नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक टेलीकॉम कंपनी के अधिकारी ने 2023 में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद से दोनों लगातार फरार चल रहे थे। जिसके बाद पुलिस के द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।