कुंडा: परियावा गांव में तालाब की जमीन पर किया जा रहा है अवैध रूप से अतिक्रमण, एसडीएम से की गई शिकायत
परियावा गांव निवासी धर्मेंद्र मिश्रा ने रविवार शाम 4:00 बजे एसडीएम कुंडा को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाए उनके गांव के तालाब की जमीन में अवैध रूप से अतिक्रमण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी तालाब में पूरे गांव का पानी एकत्रित होता है और यदि तालाब पर आक्रमण कर लिया जाएगा तो गांव में बाढ़ जैसे हालात हो जाएंगे उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है