मटिहानी: रामदीरी के महाजी टोला में टीम साईं की रसोई ने जरूरतमंद बच्चों के बीच होली की सामग्री का किया वितरण
किसी ने सही कहा है होली का असली मज़ा तो खुशियाँ दूसरों के संग बाँटकर ही मिलती है. इसी कड़ी में आज टीम साईं की रसोई अमित जायसवाल एवं पंकज कुमार के नेतृत्व में रामदीरी के महाजी टोला के झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे जरूरतमंद बच्चों के बीच जाकर होली की खुशियाँ बाँटी. इनलोगों ने सभी के सहयोग से तकरीबन 200 जरूरतमंद बच्चों के लिए गुलाल, पिचकारी आदि वितरित किया.