मटिहानी: मटिहानी क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता का पालन करना अनिवार्य, अन्यथा होगी कार्रवाई
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मटिहानी क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का पालन करना अनिवार्य है, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी. यह बातें मटिहानी के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कही. उन्होंने कहा कि जिले में 13 मई को लोकसभा का चुनाव होना है. इसको लेकर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है. मटिहानी प्रखंड क्षेत्र में भी आदर्श आचार संहिता का पालन कराया जा रहा है.