मटिहानी: नया गांव थाना का SP मनीष ने किया निरिक्षण, दिए कई निर्देश
नया गांव थाना का एसपी मनीष ने निरीक्षण किया. इस दौरान थाना परिसर में चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी. निरीक्षण के दौरान एसपी ने स्टेशन डायरी, दर्ज एफआईआर आदि का बिंदुबार निरीक्षण किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि जिले में शांति-व्यवस्था बनाएं रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है.