मटिहानी: समाहरणालय परिसर में राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत मटिहानी प्रखंड की सेविकाओं ने लगाया स्टॉल, DPO ने किया निरीक्षण
समाहरणालय परिसर में राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत मटिहानी प्रखंड की सेविकाओं ने स्टॉल लगाया. इस स्टॉल का डीपीओ आईसीडीएस सुगंधा शर्मा ने निरीक्षण किया. मटिहानी प्रखंड की सेविका एवं सीडीपीओ इस दौरान मौजूद रही. इस मौके पर बच्चों को कैसे सही पोषण दिया जाए, इसके लिए क्या-क्या आहार जरूरी है. इसके बारे में बिंदुबार बताया गया.