मटिहानी: फतेहपुर गांव में हर्ष फायरिंग में छात्र को लगी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती
बेगूसराय में हर्ष फायरिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, लोग खुशियों के अवसर पर भी लहूलुहान का हालात पैदा करने से नहीं हिचक रहे. शादी समारोह में शामिल एक छात्र गोली लगने से घायल हो गए. घटना शनिवार की अहले सुबह लाखो थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव की है. लगभग 17 वर्षीय जख्मी छात्र अमन कुमार मटिहानी थाना क्षेत्र के बहदरपुर गांव का है.