मटिहानी: मटिहानी थाना अंतर्गत 45 कार्टून विदेशी शराब के साथ 01 व्यक्ति गिरफ्तार, छानबीन में जुटी पुलिस
मटिहानी थाना अंतर्गत 45 कार्टन अवैध विदेशी शराब को पुलिस ने जप्त किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू है. इस दौरान लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. जहां वाहन जांच के दौरान एक पिकअप पर 45 कार्टन अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया है.