चिनिया: ससुराल से लौट रहे बाइक सवार युवक को जंगली हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला
Chinia, Garhwa | Nov 18, 2026 गढ़वा। चिनिया थाना क्षेत्र के डोल पंचायत अंतर्गत बूढ़ीटांड़ गांव में मंगलवार की देर शाम करीब 7 बजे जंगली हाथी ने एक 20 वर्षीय युवक को पटककर कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान रंका थाना क्षेत्र के तमगेकला गांव के असनही टोला निवासी यदू सिंह के पुत्र सुनेश सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, सुनेश की शादी करीब दो