बाह: पिढ़ौरा में स्वास्थ्य विभाग की छापामार कार्रवाई से अवैध क्लिनिक व मेडिकल संचालकों में मचा हड़कंप
पिढ़ौरा थाना क्षेत्र के वरपुरा में बुधवार शाम करीब 4 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक का भंडाफोड़ किया। जय मेडिकल स्टोर में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक में मरीजों को ड्रिप चढ़ाई जा रही थी। इसके अलावा, स्टोर पर एक्सपायरी, सैंपल और प्रतिबंधित दवाएं भी पाई गईं।