बाह: जोधपुर गांव के दो युवकों ने पुलिस से अभद्रता कर सरकारी कार्य में डाली बाधा
थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत, पुलिस को सरकारी कार्य में बाधा डालने और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार की है, जब पुलिसकर्मी राजीव कुमार और अनुज कुमार गश्त पर थे। इसी दौरान ग्राम जोधपुर में गुरुकेश और दिनेश कुमार ने पुलिस वाहन को रोकने का प्रयास किया और उनसे बदसलूकी की।