बाह: पिनाहट में डीएपी की कालाबाजारी की शिकायत पर एडीएम और एसडीएम ने की छापेमारी, दुकानदारों में मचा हड़कंप
पिनाहट में डीएपी खाद की कालाबाजारी की लगातार मिल रही शिकायतों पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए कार्रवाई की। वुधवार दोपहर 2 बजे एडीएम (प्रशासन) आगरा और उप जिलाधिकारी बाह सृष्टि सिंह ने पिनाहट के खाद बीज विक्रेताओं की दुकानों पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई दुकानें बंद पाई गईं, जबकि कुछ दुकानदार प्रशासन की कार्रवाई से घबराकर मौके से फरार हो गए।