बाह: पंजाब में सड़क हादसे में पिनाहट के युवक की मौत, गांव में छाया शोक
पिनाहट के गुर्जा घाट निवासी 39 बर्षीय संजय सिंह की पंजाब के पठानकोट में सड़क हादसे में मौत हो गई। संजय, जो कबाड़ का काम करते थे, शनिवार सुबह कबाड़ा लेकर जा रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में संजय की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सोमवार रात 9 बजे गांव पहुंचने पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। संजय की पत्नी सुमन देवी ने बताया कि उनके परिवार में