जहानाबाद: शबाजपुर के पास स्विफ्ट कार पलटने से एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल
जहानाबाद के शहबाजपुर के पास एक स्विफ्ट कार ने पलटी मार दी जिसमें सवार 5 लोगों में से चार गंभीर रूप से घायल हो गए। कल्पा थाने की पुलिस की मदद से सभी घायलों को गुरुवार रात्रि करीब 11 बजे जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। घटना के संबंध में घायल कुमार कुणाल ने बताया कि हम अपने परिवार के साथ शादी समारोह से लौट रहे थे तभी यह घटना घटी।