जहानाबाद: गौरक्षणी मंदिर में बचपन के प्यार को पूरा हुआ, दोनों के जीवनसाथी के गुजर जाने के बाद शादीशुदा प्रेमी युगल ने की शादी
दक्षणी दौलतपुर के रहने वाले युवक विजय साव और सिगोड़ी की रहने वाली युवती चंचला कुमारी कुछ वर्ष पहले प्रेम प्रसंग में थे। लेकिन परिवार वालों की खुशी के लिए दोनों की शादी अलग-अलग जगह हो गई। कुछ वक्त के बाद विजय साव की पत्नी गुजर गई और चंचला कुमारी के पति की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे से संपर्क कर गुरुवार गौरक्षणी में शादी कर ली।