जमुई: जमुई के सभी दवा व्यवसायियों ने ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ दुकान बंद कर जताया आक्रोश, कई मरीजों को हुई परेशानी
Jamui, Jamui | May 20, 2026 तीन सूत्री मांगों को लेकर आल इंडिया आर्गनाइजेशन आफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट के आह्वाहन पर जमुई जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा बुधवार को सभी दवा दुकान एकजुट होकर बंद रखा। इस दौरान सदर अस्पताल के बाहर दवा व्यवसायियों द्वारा शाम 4:00 बजे तक बैठक कर विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई और आगे की रणनीति तैयार की गई।