पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट प्रखंड कार्यालय में महिला प्रसार पदाधिकारी के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई
प्रखंड कार्यालय पोड़ैयाहाट के सभागार में सोमवार को महिला प्रसार पदाधिकारी की सेवानिवृत्ति होने पर भावभीनी विदाई दी गई। रिटायर होने वाली पुष्पा कुमारी साल 2009 से ही पोड़ैयाहाट में पदस्थापित थी। प्रखंड विकास पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया ।उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।