कटनी नगर: आगजनी के बाद प्रभारी व शिक्षा मंत्री ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया, निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया
कटनी जिले की बरही नगर परिषद क्षेत्र में हुई भीषण आगजनी की दुर्घटना में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की अकाल मौत से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। इस दुखद हादसे की जानकारी मिलते ही मध्य प्रदेश शासन के शिक्षा मंत्री एवं कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह सीधे पीड़ित परिवार के घर पहुँचे