लालगंज: चिलबिली गांव में अग्नि पीड़ित परिवार से पूर्व विधायक वंदना सिंह ने की मुलाकात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलबिली दान चिलबिली गांव में बीते दिनों अशोक पटेल नामक व्यक्ति के घर अज्ञात कारणों से आग लग गई थी । आगलगी की घटना में एक पशु की मौत हो गई थी तथा अन्य झुलस गए थे । वही गृहस्थी का सामान भी जलकर राख हो गया था । पूर्व विधायक वंदना सिंह ने अग्नि पीड़ित परिवार से मुलाकात की । उन्होंने पीड़ित परिवार से घटना की पूरी जानकारी ली।