किशनगंज: अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, 5 वाहन जब्त किए गए
किशनगंज गुरुवार को 1 बजे जिला खनन पदाधिकारी प्रणव कुमार प्रभाकर ने बताया DM विशाल राज के निर्देश पर जिले में अवैध बालू खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रशासनिक दल ने कार्रवाई करते हुए 5 अवैध बालू लदे ट्रक और ट्रैक्टर जब्त किए हैं। किशनगंज से 1 ट्रैक्टर, ठाकुरगंज से 1 ट्रैक्टर और बहादुरगंज से 3 ट्रक जब्त किए गए।